रोजाना आने वाले कोरोना मामलों में आई गिरावट, रिकवरी रेट सुधरा, जानें राज्यवार आंकड़े

रोजाना आने वाले कोरोना मामलों में आई गिरावट, रिकवरी रेट सुधरा, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 27,032,617 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 881,464 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 883697 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 3323950 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 72775 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 4280422 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

रोजाना आने वाले कोरोना मामलों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75,809 नए मामले सामने आए और 1133 लोगों की मौत हुई। कोरोना रिकवरी रेट 77.65 फीसदी है। आज यानी पिछले 24 घंटे में करीब 73,521 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मरीज़ों का 20.64 फीसदी हैं। 

सोमवार को देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 5 करोड़ के पार हो गया। इन 5 करोड़ टेस्ट में 8.47% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 10,98,621 सैंपलों की टेस्टिंग हुई है।

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे अमेरिका के 22 प्रांतों में फिर नए मामलों में ब़़ढोतरी देखी जा रही है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि इस देश में फिर हालात बिग़़ड सकते हैं। अमेरिका में पिछले कुछ हफ्तों से रोजाना के कुल नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। दुनिया के इस सबसे ताकतवर देश में अब तक 64 लाख 60 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक लाख 93 हजार से अधिक की मौत हुई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

97932

404074

4487

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

312

2997

50

अरुणाचल प्रदेश

1576

3596

8

असम

28798

99076

370

बिहार

16121

132145

761

चंडीगढ़ 

2187

3734

74

छत्तीसगढ़

24708

22177

395

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

297

2291

2

दिल्ली

20543

168384

4599

गोवा

4501

16427

245

गुजरात 

16482

85907

3120

हरियाणा

16333

61611

829

हिमाचल प्रदेश 

2234

5370

56

जम्मू एंड कश्मीर 

11009

32760

801

झारखंड

14588

37550

482

कर्नाटक

97020

300770

6534

केरल

22133

66997

359

लद्दाख

818

2211

35

मध्य प्रदेश 

16961

56909

1589

महाराष्ट्र 

237292

659322

27027

मणिपुर

1710

5358

38

मेघालय

1457

1560

17

मिजोरम

379

735

0

नागालैंड

525

3685

10

ओडिशा

27938

99398

556

पुडुचेरी

4856

12135

325

पंजाब

16640

47020

1923

राजस्थान

14958

76427

1151

सिक्किम

538

1396

5

तमिलनाडु

51215

410116

7925

तेलांगना

31670

112587

906

त्रिपुरा

6641

9342

152

उत्तराखंड

7965

17123

348

उत्तर प्रदेश 

62144

205731

3976

वेस्ट बंगाल

23216

157029

3620

भारत में कुल मामले

883697

3323950

72775


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

सबसे पहले किसे मिलेगी कोरोना वैक्सीन? जवाब जानिए?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।